
राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश हिंसक हुई, दो युवकों ने सरेराह पीट दिया बाजा बजाने वाले युवक को
राजेंद्र नगर बजरंग चौक में सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। राजेंद्र नगर बुढ़ी माता मंदिर के पास रहने वाले एक युवक के साथ सोमवार दोपहर सरेराह मारपीट की गई। आरोपी युवकों ने पीड़ित को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाबी तथा मुक्कों से हमला कर घायल कर दिया।

पीड़ित युवक ने दर्ज कराई FIR
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक बाजा बजाने का काम करता है और रोजाना इलाके के आसपास कार्यक्रमों में जाता है। सोमवार दोपहर लगभग 1 बजकर 45 मिनट पर वह पुराना राजेंद्र नगर स्थित एक दुकान में सामान खरीदने गया।
पुरानी रंजिश बनी हिंसक झगड़े की वजह
इसी दौरान आरोपी जानसन नायक और करण नायक वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने सार्वजनिक रूप से पीड़ित युवक पर हमला कर दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



