
राजधानी Raipur में चोरों का दुस्साहस: पुलिस लाइन के क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी
तीसरे माले के फ्लैट का ताला तोड़कर 80 हजार के नकद और जेवर पार, पुलिस परिवारों में दहशत
रायपुर। राजधानी में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। इस बार चोरों ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर को ही निशाना बना डाला। यह वही आवासीय परिसर है, जहां पुलिस जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिनदहाड़े तीसरे माले के फ्लैट में चोरी
घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है। सुबह 9:15 से दोपहर 12:30 बजे के बीच चोरों ने पुलिस लाइन के एच-3 ब्लॉक टॉवर के तीसरे माले पर स्थित फ्लैट का ताला तोड़ दिया।
फ्लैट में रहने वाले जवान गणेश कुमार ध्रुव ने जब घर लौटकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित कुल 80 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हो चुकी थी।
पुलिस लाइन के भीतर चोरी से बढ़ी चिंता
यह घटना और भी चौंकाने वाली इसलिए है क्योंकि चोरी पुलिस लाइन के मुख्य गेट के सामने वाले ब्लॉक में हुई है। यहां पर चौबीसों घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, फिर भी चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद पुलिस परिवारों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
हर हफ्ते 10 से 12 चोरी की शिकायतें
राजधानी रायपुर में हाल के महीनों में चोरी के मामले लगातार बढ़े हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हर हफ्ते करीब 10 से 12 घरों में चोरी की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
हालांकि, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



