January 17, 2026
Raipur में भोर में बड़ी कार्रवाई: 3 बजे पुलिस की 100 टीमों ने एक साथ दी दबिश

Raipur में भोर में बड़ी कार्रवाई: 3 बजे पुलिस की 100 टीमों ने एक साथ दी दबिश

Nov 24, 2025

अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने पुलिस का अभियान जारी
रायपुर। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी क्रम में आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई।

DIG व SSP के मार्गदर्शन में तड़के 3 बजे की गई कार्रवाई
पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार 23 नवंबर 2025 की तड़के सुबह 3:00 बजे पुलिस की 100 टीमों ने एक साथ रायपुर शहर के विभिन्न इलाकों में दबिश दी। यह अभियान राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया।

नशे का व्यापार, वारंटी और गुंडा तत्वों पर शिकंजा
दबिश का मुख्य लक्ष्य नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी में शामिल आरोपी, स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी, तथा शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले लोग थे। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर पहले से चिन्हित स्थानों पर पहुंचीं और कई जगहों पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।

एक साथ दबिश से अपराधियों में हड़कंप
अचानक तड़के की गई इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया। कई क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है और अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix