March 4, 2026
Raipur  में पत्रकारिता के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Raipur में पत्रकारिता के नाम पर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Aug 13, 2025


रायपुर, 13 अगस्त 2025: थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पत्रकार बताकर ठगी और धमकी देने के गंभीर आरोप में शामिल थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


आरोपियों की जानकारी

आकाश तिवारी, पिता श्री उपेंद्र तिवारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खोखर, थाना व जिला जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़। वर्तमान पता: हितेश सोनकर का किराए का मकान, आनंद विहार, भाटागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
अनुराग शर्मा, पिता अखिल शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सत्यम विहार, रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़।


पत्रकारिता के नाम पर ठगी का खेल
मुख्य आरोपी आकाश तिवारी ने खुद को दबंग टुडे पोर्टल का पत्रकार बताकर प्रार्थी श्रीमती रेणुका नेताम को अपने जाल में फंसाया। उसने दावा किया कि उसके बड़े-बड़े लोगों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संबंध हैं, जिसके बल पर वह प्रार्थी के पुत्र को पुलिस हिरासत से छुड़ा सकता है।
धमकी देकर वसूले 2 लाख रुपये
प्रार्थी श्रीमती रेणुका नेताम, पति श्री अशोक नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी मटखोलवा पारा, न्यू चांगोरा भाठा, थाना डी.डी. नगर, ने थाना पुरानी बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र शिवा नेताम को थाना डी.डी. नगर में किसी प्रकरण में हिरासत में लिया गया था। आकाश तिवारी ने प्रार्थी को धमकाते हुए कहा कि यदि 2 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो उनके पुत्र को 10 साल के लिए जेल भेज दिया जाएगा। डर और दबाव में आकर प्राथमिया ने 12 अगस्त 2025 को मंगल होटल के पास, पुरानी बस्ती में आकाश तिवारी को नगद 2,00,000 रुपये सौंप दिए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई, 1.89 लाख रुपये जब्त
शिकायत मिलते ही थाना पुरानी बस्ती ने तुरंत अपराध क्रमांक 334/2025, धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान 13 अगस्त 2025 को पुलिस ने आकाश तिवारी और अनुराग शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1,89,000 रुपये जब्त किए गए। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना पुरानी बस्ती ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को फरार आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix