
Raipur: चरित्र संदेह में पति ने पत्नी पर किया टंगिया से हमला, इलाज के दौरान मौत
छत्तीसगढ़ के कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने चरित्र संदेह और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की रायपुर के डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद के बाद हुआ हमला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 25 अक्टूबर की सुबह की है। प्रार्थी रामचरण पोर्ते, निवासी शिवतराई ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी (40 वर्ष) अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घायल नांदबाई को तत्काल डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई। इलाज के दौरान ही 25 अक्टूबर की शाम महिला ने दम तोड़ दिया।
आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया और चाकू भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


