
Raipur में ठगी का खुलासा: फर्जी कंपनी बनाकर लाखों की ठगी, 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना मुजगहन और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 3 अंतर्राज्यीय सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी Ril India Marketing Pvt. Ltd. और WEICONIC Pvt. Ltd. के नाम से फर्जी कंपनी चलाकर लोगों से मेम्बरशिप और प्रोडक्ट बिक्री के नाम पर ठगी कर रहे थे।

फर्जी कंपनी बनाकर ठगी का जाल
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बोरियाकला के कमर्शियल भवन में Ril India Marketing Pvt. Ltd. और WEICONIC Pvt. Ltd. के नाम से ऑफिस खोला था। कंपनी का कोई पंजीयन या वैध दस्तावेज नहीं था। ये लोग दैनिक उपयोग के कपड़े और ब्यूटिशियन सामान बेचने के लिए मेम्बरशिप लेने का झांसा देते थे। मेम्बरशिप के लिए 46,500 रुपये और प्रोडक्ट बिक्री पर 10 प्रतिशत कमीशन, मासिक 16,000 से 20,000 रुपये वेतन, आवास और भोजन की सुविधा देने का लालच देकर लोगों को ठगा।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
प्रार्थिया जागेश्वरी यादव, निवासी ग्राम देवरी, थाना धरसींवा, ने थाना मुजगहन में शिकायत दर्ज कराई कि कंपनी के ब्रांच मैनेजर गुरुचरण साहू, पुनीत प्रजापति, निर्मला ठाकुर उर्फ निर्मला सामंत और शिवानी ठाकुर उर्फ शिवानी बोहरा ने मेम्बरशिप और प्रोडक्ट बिक्री के नाम पर उनसे और उनकी सहेली शिखा साहू से कुल 99,000 रुपये (प्रत्येक से 49,500 रुपये) लिए। लेकिन, कंपनी ने न तो वेतन दिया, न आवास और न ही भोजन की सुविधा प्रदान की। शिकायत के आधार पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 219/25, धारा 318(4), 3(5) बी.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



