March 5, 2026
Raipur: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 5, 2026

एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 80 निट्राजेपम टेबलेट जब्त
राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 नग प्रतिबंधित टेबलेट, बिक्री की नगद राशि और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 52,240 रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सख्त अभियान
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, सिरप और अन्य नशों की खरीदी-बिक्री व तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।

मुखबिर की सूचना पर न्यू शांति नगर में दबिश
इसी क्रम में 3 फरवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित मणिकर्णिका मुक्तिधाम के पास दो युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध दबोचे गए
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुर्गेश महानंद उर्फ फुला और शनि टंडन उर्फ हनी बताया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम बरामद की गई। जब उनसे टेबलेट रखने और बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

80 टेबलेट, नगद रकम और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम, बिक्री की नगद रकम और प्रकरण से संबंधित दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई कहां से की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश महानंद उर्फ फुला (30 वर्ष), निवासी गांधी नगर, थाना सिविल लाइन रायपुर तथा शनि टंडन उर्फ हनी (22 वर्ष), निवासी सतनामी पारा, पुरैना तालाब पार, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में हुई है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix