
Raipur में नाइजीरियन युवक ने मोबाइल दुकान से लूट की वारदात को अंजाम
मोबाइल सुधार के बहाने पहुंचा युवक
रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाइजीरियन युवक मोबाइल सुधारवाने के बहाने दुकान में गया और मौके का फायदा उठाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लूटपाट और मारपीट की घटना
जानकारी के अनुसार जब दुकानदार और उसका बेटा आरोपी को रोकने का प्रयास करने लगे तो उसने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस घटना से दुकान और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



