
Raipur में नाबालिग से Unnatural सेक्स के बाद गला घोंटकर हत्या: झाड़ियों में छिपाई लाश
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गणेश दर्शन के लिए निकले 14 साल के नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। 11 दिन बाद बदबू फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में रविवार को मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

11 दिन बाद मिली लाश
यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा की है। 6 सितंबर को नाबालिग का शव बड़े तालाब के पास झाड़ियों में कीचड़ में लिपटा हुआ मिला। आसपास के लोगों को शव से बदबू आने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पीएम रिपोर्ट ने खुला हत्या का राज
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि नाबालिग के साथ अननैचुरल सेक्स किया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि नाबालिग को आखिरी बार विजय धीरज (24) के साथ गणेश दर्शन के लिए जाते देखा गया था।
दो दोस्तों के साथ हत्या का कबूलनामा
पुलिस ने विजय धीरज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि नाबालिग ने अननैचुरल सेक्स की बात सबको बताने की धमकी दी थी। इससे डरकर उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय धीरज, कुलदीप बंजारे (22) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अननैचुरल सेक्स और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों पक्ष खेती-किसानी से जुड़े हैं और तिल्दा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



