March 2, 2026
रायपुर में मुख्यमंत्री के ओएसडी बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में मुख्यमंत्री के ओएसडी बनकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Dec 18, 2025

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी की पहचान विशाल नगर, तेलीबांधा निवासी अखिलेश सिंह के रूप में हुई है।

प्रार्थी ने दर्ज कराई थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चिंतामणी पंडा, निवासी खमतराई ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा है।

अज्ञात नंबर से आया धमकी भरा फोन

प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय लोधीपारा चौक के पास उसे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को मुख्यमंत्री का ओएसडी रवि मिश्रा बताते हुए दबाव बनाया और धमकी दी। कॉल के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान का गलत फायदा उठाकर डराने-धमकाने का प्रयास किया।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल नंबर की ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी अखिलेश सिंह को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix