March 5, 2026
Raipur: मुख्यमंत्री के भाषण से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

Raipur: मुख्यमंत्री के भाषण से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

Dec 14, 2025

एडिटेड वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेताओं ने पुलिस से की शिकायत

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक भाषण का एडिट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एफ.आई.आर. दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री के भाषण से छेड़छाड़ कर वीडियो को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति बनी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमेश ठाकुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपते हुए बताया कि यह कृत्य न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और गलत संदेश फैलाने का प्रयास भी है। उन्होंने मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रायगढ़ कार्यक्रम के भाषण को बताया गया तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 2 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले में आयोजित जिला स्तरीय वार्षिक सामाजिक सम्मेलन एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के बेटा-बेटियों को उद्योग-धंधा शुरू करने के लिए एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

भाजपा का कहना है कि इसी भाषण के अंशों को गलत तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे मुख्यमंत्री के बयान का अर्थ बदलकर प्रस्तुत किया गया। पार्टी नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो को किसने और किस उद्देश्य से एडिट कर प्रसारित किया। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix