March 5, 2026
रायपुर में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी तुका राम साहू गिरफ्तार

रायपुर में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा: आरोपी तुका राम साहू गिरफ्तार

Jun 23, 2025

रायपुर, 23 जून 2025:

रायपुर पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी तुका राम साहू(35)वर्ष, निवासी ग्राम कोकड़ी, थाना कुरूद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है।

मल्टीलेवल पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी

प्रार्थी चित्रसेन साहू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 जून 2025 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (क्रमांक सीजी 04 एम 9358) को सिविल लाइन की मल्टीलेवल पार्किंग में लॉक करके खड़ा किया था।

कोर्ट से लौटने पर उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया था। इस शिकायत पर सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 285/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

टीम ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तुका राम साहू को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने तुका राम साहू के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 04 एम 9358) बरामद कर ली, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix