
Raipur: मुजगहन में महिला के घर में सेंध, जेवर और नकदी चोरी
अज्ञात चोरों ने तोड़ा घर का दरवाजा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रायपुर. मुजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा, मिलन विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर में सेंधमारी कर कीमती जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई, जिनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी की शिकायत पर खुला मामला
मिलन विहार कॉलोनी निवासी आरती श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ जबलपुर गई थीं और उन्होंने अपने मकान की देखरेख के लिए पड़ोसी महेश्वरी साहू को चाबी सौंपी थी। शनिवार को महेश्वरी को घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ दिखा। संदेह होने पर उन्होंने एक अन्य पड़ोसी महिला के साथ घर की जांच की, जहां पता चला कि अज्ञात चोरों ने घर में रखे कीमती जेवर और नकदी चुरा ली है।
पुलिस ने शुरू की जांच
महेश्वरी साहू की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



