March 2, 2026
Raipur: महात्मा गांधी जयंती पर ड्राई-डे के बावजूद अवैध शराब धंधा जारी, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Raipur: महात्मा गांधी जयंती पर ड्राई-डे के बावजूद अवैध शराब धंधा जारी, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Oct 3, 2025

 

अवैध शराब पर कसा शिकंजा

रायपुर। महात्मा गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में ड्राई-डे घोषित होने के बावजूद अवैध शराब की बिक्री और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रही थी। इस पर रोक लगाने के लिए रायपुर आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की

दबिश देकर कई गिरफ्तारियां

विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब परिवहन, निर्माण और बिक्री में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बड़ी मात्रा में देशी और हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त की गई

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का संचालन प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix