March 1, 2026
Raipur: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए मशहूर कथावाचक की लोगों ने की पिटाई

Raipur: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए मशहूर कथावाचक की लोगों ने की पिटाई

Oct 30, 2025

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कथावाचक और महिला

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मशहूर कथावाचक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रायपुर आए थे। मुलाकात के दौरान दोनों कार में आपत्तिजनक हालत में थे, तभी महिला के पति ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

पति ने पहले रखी नजर, फिर किया खुलासा

बताया जा रहा है कि महिला के पति को दोनों के संबंधों पर पहले से शक था। उसने गुप्त रूप से दोनों पर नजर रखी और मौके का फायदा उठाते हुए कार में कथावाचक और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसने शोर मचाया और आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

भीड़ ने की कथावाचक की पिटाई, चोटी भी काटी

गुस्साए पति और मौके पर मौजूद लोगों ने कथावाचक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कथावाचक की चोटी भी काट दी गई, जिससे पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई है।

घटना के वक्त घर पर मौजूद था महिला का बेटा

घटना के समय महिला का 18 वर्षीय बेटा घर पर मौजूद था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix