
Raipur में देर रात हिंसा: गाली-गलौच और पत्थरबाजी में युवक घायल, सिर पर आई गंभीर चोट
रायपुर। राजधानी रायपुर के राखी नगर समता कॉलोनी में शनिवार रात एक हिंसक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने गाली-गलौच करते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

पत्थर फेंककर फैलाया आतंक का माहौल
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ित ने बताया कि अर्जुन नगर के दुर्गेश, एनोकोंडा और उनके साथियों ने मोहल्ले में आकर गाली-गलौच और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जान से मारने की धमकी और हमला
जब पीड़ित ने आरोपियों को गाली देने से रोका, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पीड़ित के परिवार के लिए भी अश्लील गालियां दीं। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्का और पास पड़े पत्थर से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दाहिने आंख के ऊपर गहरी चोट आई है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्गेश, एनोकोंडा और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



