
Raigarh: बस स्टैंड में मजदूर से मारपीट, जान से मारने की धमकी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
रायपुर। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी में एक मजदूर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरंग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना बस स्टैंड के पास हुई
जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे की है। करमंदी बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने मजदूर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह करमंदी गांव का निवासी है और रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित की शिकायत के बाद आरंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



