
Raipur : जबरन लात मारा और घोंप दिया चाकू, राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह में दोस्ती में भीषण मारपीट की घटना सामने आई है। एक युवक ने पहले अपने दोस्त को दिवाली की बधाई दी और फिर अचानक उस पर हमला कर दिया।

दोस्त पर हमला, हाथ-पैर में लगी चोटें
मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अक्षय साहू ने बताया कि वह रात करीब साढ़े 11 बजे सिगरेट पीने के लिए कृष्णापुरी चाय जोन गया था। उसी समय उसका दोस्त शुभम ठाकुर वहां आया। पहले तो उसने अक्षय को दिवाली की बधाई दी, लेकिन अचानक बिना वजह जोरदार लात मार दी। जब अक्षय ने ऐसा करने से मना किया तो शुभम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अक्षय के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
पुलिस ने FIR दर्ज की
घटना के बाद पीड़ित ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



