March 2, 2026
Raipur: उरला में युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात अंजाम

Raipur: उरला में युवक की चाकू मारकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात अंजाम

Dec 2, 2025

गाली-गलौच के विवाद से बढ़ा मामला

रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आपसी गाली-गलौच और विवाद के चलते यह वारदात हुई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले 24 वर्षीय फुल्लम सिंह गोंड़ के रूप में हुई है।

रात 12 बजे पेट्रोल पंप के पास मिला लहूलुहान युवक

घटना गुमा बना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12:05 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक को पड़ा देखा। तुरंत डायल 112 के जरिए उरला पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीठ पर नुकीले हथियार के निशान

पुलिस के अनुसार मृतक की पीठ पर नुकीले हथियार से हमले के कई निशान मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी ने जानलेवा हमला पीछे से किया। युवक रायपुर में मजदूरी का काम कर रहा था और मूल रूप से करंजिया, डिंडौरी (एमपी) का निवासी था।

पुलिस जांच में जुटी, हत्यारा अब तक अज्ञात

उरला पुलिस ने मौके की जांच कर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का मानना है कि मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जो बढ़कर हत्या तक पहुंच गया। फिलहाल हत्यारा कौन है, इसका पता नहीं चल सका है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix