
Raipur में कलर्स मॉल के बाहर लूट की वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने की घटना को अंजाम
दिनदहाड़े वारदात से इलाके में फैली सनसनी
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कलर्स मॉल के बाहर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से रकम और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

अचानक हमला कर छीन ले गए बैग
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति मॉल के बाहर किसी काम से रुका हुआ था। तभी बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर हमला कर हाथ में रखा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सिविल लाइन पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश में शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



