March 7, 2026
Raipur में महिला अधिकारी की मोबाइल चोरी, UPI से 2.26 लाख रुपये की डिजिटल ठगी

Raipur में महिला अधिकारी की मोबाइल चोरी, UPI से 2.26 लाख रुपये की डिजिटल ठगी

Jan 19, 2026

डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निधि ग्वालरे का बैंक खाता खाली, चोर ने स्टेशन से घर तक किया वारदात
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर मोबाइल चोरी के बाद UPI के जरिए बड़ी डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है। नया रायपुर स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भवन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि ग्वालरे के मोबाइल की चोरी कर उनके बैंक खाते से 2 लाख 26 हजार 562 रुपये निकाल लिए गए। यह घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के समता कॉलोनी में हुई।

ट्रेन से उतरते ही हुई चोरी
डॉ. निधि ग्वालरे 13 जनवरी को समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब 5:30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने आटो से अपने घर समता कॉलोनी पहुंचीं।

घर पहुंचने के बाद सुबह 7 बजे के आसपास जब उन्होंने अपने पिट्ठू बैग की साइड पॉकेट चेक की, तो मोबाइल फोन गायब था। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत आजाद चौक थाने में मोबाइल गुम होने की सूचना दी और संबंधित सिम को ब्लॉक करा दिया।

चोरी के बाद UPI से की गई लाखों की उड़ाई
मोबाइल गायब होने के बाद डॉ. निधि ने नया मोबाइल खरीदा और उसी नंबर का सिम दोबारा एक्टिवेट कराया। लेकिन 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मैसेज आया कि खाते से 5 हजार रुपये डेबिट हो गए हैं।

संदेह होने पर वे कचहरी स्थित बैंक शाखा पहुंचीं और स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि चोरी के दिन 13 जनवरी से 16 जनवरी के बीच अज्ञात व्यक्ति ने UPI के जरिए अलग-अलग लेन-देन में कुल 2,26,562 रुपये उनके खाते से ट्रांसफर कर दिए।

मोबाइल चोरी से डिजिटल ठगी का बढ़ता खतरा
यह घटना मोबाइल चोरी के बाद तुरंत UPI ऐप्स और बैंकिंग का दुरुपयोग करके पैसे निकालने के बढ़ते मामलों को दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चोरी होने पर तुरंत सिम ब्लॉक करने के साथ-साथ बैंक ऐप्स, UPI IDs और सभी लिंक्ड अकाउंट्स को फ्रीज कराना जरूरी है।

पुलिस जांच में जुटी
आजाद चौक थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। डॉ. निधि ग्वालरे एक वरिष्ठ महिला अधिकारी होने के कारण यह मामला और भी गंभीर माना जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix