March 5, 2026
Raipur में आपसी विवाद ने बढ़ाया तनाव, महिला सहित तीन लोग घायल

Raipur में आपसी विवाद ने बढ़ाया तनाव, महिला सहित तीन लोग घायल

Nov 18, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक मोहल्ले में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी दिलीप टंडन, उसके भाई, रिश्तेदारों और अन्य परिवार के सदस्यों ने मिलकर उनके घर पर हमला किया, गालीगलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी।

15 और 16 नवंबर को हुई घटना, पुलिस से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना 15 और 16 नवंबर 2025 की है। पीड़ितों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अचानक उनके घर पर धावा बोल दिया, जिसके दौरान लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

पीड़ित पक्ष ने की लिखित शिकायत

हमले से परेशान पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में हमले, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में बढ़े तनाव को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix