
Raipur में 6 लाख की ठगी: महिला ने लोन और दुकान के नाम पर उड़ाए पैसे
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। खूशबू सोनी नामक महिला ने कम ब्याज में मुद्रा लोन और दुकान दिलाने का झांसा देकर किरण जैसवार से 6 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झांसे में आई पीड़िता, खुलवाया बैंक खाता
जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। रावतपुरा फेस 2 कॉलोनी निवासी किरण जैसवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात खूशबू सोनी नामक महिला से हुई थी। उस समय किरण ने पेस्ट्री की एक छोटी दुकान शुरू की थी। भाठागांव बस स्टैंड के पास बड़ा दुकान खोलने की योजना बनाई और इस बारे में खूशबू से चर्चा की। खूशबू ने दावा किया कि वह एक सप्ताह के भीतर बैंक से कम ब्याज पर मुद्रा लोन और दुकान दिलवा देगी।
चेक पर हस्ताक्षर करवाकर ठगे 6 लाख
खूशबू के झांसे में आकर किरण ने आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया और खूशबू के कहने पर चेकबुक के सभी चेकों पर हस्ताक्षर कर उसे सौंप दिए। इसके बाद खूशबू ने किरण से 6 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब लोन और दुकान का वादा पूरा नहीं हुआ, तो किरण को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
टिकरापारा थाना पुलिस ने किरण जैसवार की शिकायत पर खूशबू सोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318-4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है और आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खूशबू ने इस तरह की ठगी के अन्य मामले तो नहीं किए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



