
Raipur: अभनपुर क्षेत्र के मेले में बाहरी लोगों पर हमला, मारपीट और लूटपाट की वारदात
देर रात मेला स्थल पर हुई घटना, पीड़ितों के साथ की गई मारपीट और सामान की लूट
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसदा के मेला स्थल पर बाहरी लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। यह घटना रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

त्यौहार में शामिल होने पहुंचे थे पीड़ित
घटना के अनुसार, पीड़ित वेदप्रकाश सोनकर, अपने मित्रों विकास सिका, तरुण देवांगन और अजय देवांगन के साथ हुंडई वरना कार (CG04 NL 8892) में ग्राम रवेली अपनी बहन ममता सोनकर के घर त्योहार के अवसर पर मिलने गए थे।
रात में सभी मित्र ग्राम परसदा के मेला स्थल पर घूमने पहुंचे, जहां कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और झगड़ा शुरू कर दिया।
मारपीट के बाद लूटपाट
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की और उनसे नगद राशि व मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह मौके से निकलकर अभनपुर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने की जांच शुरू
शिकायत मिलने पर अभनपुर पुलिस ने मारपीट, लूटपाट और धमकी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मेला स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


