March 2, 2026
Raipur में लकड़ी व्यापारी पर जानलेवा हमला

Raipur में लकड़ी व्यापारी पर जानलेवा हमला

Nov 2, 2025

बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच सड़क रोकी कार, गाली-गलौज कर मारपीट

रायपुर। राजधानी के मठपुरैना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक लकड़ी व्यापारी पर दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। व्यापारी अपने परिवार के साथ कार से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने बीच सड़क उसकी कार को रोक लिया और विवाद करते हुए उस पर हमला कर दिया। हमले में व्यापारी को सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के सामने की मारपीट, घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। मठपुरैना सर्विस रोड निवासी लकड़ी व्यापारी परिवार के साथ घर लौट रहे थे। तभी दो युवक बाइक से आए और गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश
घटना के बाद मठपुरैना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला सड़क विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix