
Gariyaband में नहर किनारे युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी
30 जनवरी से लापता थी युवती, टिकरापारा थाने में दर्ज थी गुमशुदगी
गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद पास जाकर देखने पर झाड़ियों के बीच नहर किनारे युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
दुर्गंध से हुआ खुलासा, मौके पर जुटी भीड़
थाना प्रभारी अमृत साहू के अनुसार, घटना श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने बदबू के स्रोत की तलाश की तो नहर किनारे झाड़ियों के पास एक शव दिखाई दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मृतका की पहचान रायपुर निवासी चंचल साहू के रूप में
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती की मौत कैसे हुई और शव नहर किनारे कैसे पहुंचा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



