
रायपुर में संगम किराना स्टोर से चोरी की वारदात
55 हजार रुपए की नकदी और सामान गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। सैलानी नगर, संजय नगर, टिकरापारा निवासी एक व्यवसायी की दुकान संगम किराना स्टोर से चोरों ने नकदी और सामान पार कर दिया। यह दुकान बोरियाखुर्द स्थित कांदुल रोड पर संगम मैरिज पैलेस के पास स्थित है।

रात में बंद की थी दुकान सुबह टूटा मिला ताला
दुकान संचालक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे उन्होंने रोज़ की तरह दुकान बंद की और शटर में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 14 अक्टूबर को जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ था और 55,000 रुपए की नकदी के साथ कुछ समान गायब था।
मौके पर पहुंची पुलिस, फिंगरप्रिंट और CCTV खंगाले जा रहे
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। आशंका जताई जा रही है कि चोरी रात देर में की गई जब इलाके में सन्नाटा था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



