
Raipur: झंडा चौक में खुलेआम जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार
₹10,500 नकद और ताश की गड्डी जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने देर रात जुआ-सट्टा खेल का भंडाफोड़ करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंडरी क्षेत्र के झंडा चौक ईरानी डेरा के पास की गई, जहां सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,500 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की रात थाना सिविल लाइन पुलिस गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि झंडा चौक ईरानी डेरा के पास विद्युत पोल के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी।
चारों ओर से घेराबंदी, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि तीन आरोपियों को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जप्ती कार्रवाई में ₹10,500 नकद और ताश की एक गड्डी जब्त की है।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



