
Raipur में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तौकीर अहमद उर्फ बबलू बाटली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो खाली मैग्जीन बरामद की गई हैं।

नागपुर से मंगाया था पिस्टल और कारतूस
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पिस्टल और जिंदा कारतूस उसने नागपुर से मंगवाए थे। आरोपी अवैध रूप से हथियार लेकर शहर में घूम रहा था, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। उन्होंने रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एण्टी क्राइम टीम को अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अवैध हथियारों पर सख्ती, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के अन्य साथियों का कोई नेटवर्क तो नहीं है और हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



