
मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस विवाद में नई कार्रवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर का मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एक बार फिर विवादों में घिर गया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा भेजे गए तीन गुंडों में से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित पक्ष को धमकी देने की खबर 4 दिन पहले हुई थी प्रकाशित
सूत्रों के अनुसार, लगभग चार दिन पहले पीड़ित पक्ष को डराने-धमकाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे। इस रिपोर्ट में अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों पर पीड़ितों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया गया था।
खबर सामने आते ही इस प्रकरण ने तूल पकड़ा और आम जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन का भी ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।

थाना प्रभारी ने उठाया कदम, दो आरोपी आए पुलिस पकड़ में
मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। अस्पताल द्वारा भेजे गए तीन गुंडों में से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मामले की आगे जांच जारी, अस्पताल प्रबंधन भी जांच के घेरे में
पुलिस अब इस पूरे प्रकरण में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह भी देखा जाएगा कि धमकी देने के पीछे किसका निर्देश था और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश क्यों की गई।
जांच की दिशा को देखते हुए, आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



