February 18, 2026
Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन (चिट्टा) मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Raipur पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हेरोइन (चिट्टा) मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Feb 18, 2026

7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद, कीमत करीब 1.40 लाख रुपए
रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (डीसीपी वेस्ट जोन) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,40,000 रुपये बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज था अपराध
थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 261/25 धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध था। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पहले भी हुई थी बड़ी बरामदगी
प्रकरण में 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर फेस-01 में दबिश देकर हरप्रीत कौर के कब्जे से 16.01 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये) और उसके पति जोधा सिंह से 8.06 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये) जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

उक्त मामले में सुखराज सिंह (निवासी भिलाई) और सत्यम चंद्राकर (निवासी डीडी नगर, रायपुर) फरार चल रहे थे।

मुखबिर सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल के निर्देश पर थाना कबीर नगर पुलिस फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी।

18 फरवरी 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुखराज सिंह ने खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में दबाकर रखी गई 7.12 ग्राम हेरोइन निकालकर पुलिस के समक्ष पेश की, जिसे जब्त कर लिया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में:

  • सुखराज सिंह (27 वर्ष), निवासी सनातन नगर कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग
  • सत्यम चंद्राकर (28 वर्ष), निवासी सुंदर नगर, डीडी नगर, रायपुर

दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix