
Raipur: आमानाका में 3.5 लाख की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 लाख 50 हजार रुपए की हेरोइन जब्त की है। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रक में नशीला पदार्थ छिपाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना
आमानाका पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक में रखकर हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तस्कर हरदीप कुमार और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना पता पंजाब के तरणतारण जिले का बताया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में शामिल हैं और रायपुर में ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे।
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



