March 3, 2026
Raipur: ग्राम खटियापाटी में हत्या का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक शामिल

Raipur: ग्राम खटियापाटी में हत्या का मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, एक अपचारी बालक शामिल

Oct 22, 2025

 

रायपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटियापाटी में 17 अक्टूबर 2025 की शाम 19:45 से 20:30 बजे के बीच पुरानी रंजिश के चलते हरीश शायर उर्फ भका की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना पंचायत भवन के सामने चौक में हुई। आरोपियों ने मृतक के साथ-साथ दो अन्य युवकों, दीप कुर्रे और साहिल शायर, को भी मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाईं। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 1009/2025 के तहत धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए गए और गवाहों से पूछताछ की गई।

दो आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के दौरान हत्या में शामिल एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों को 20 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।

फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. अजय गेंडरे उर्फ सोनू, उम्र 29 साल, निवासी ग्राम धनगांव, थाना सिटी कोतवाली

2. अपचारी बालक, एक नफर

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix