
सोशल मीडिया पर धारदार हथियार लहराते ट्रांसजेंडर का वीडियो वायरल, Raipur पुलिस सतर्क
रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाशों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालत यह है कि अपराधी सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
चाकू लेकर डांस करता दिखा ट्रांसजेंडर, लोगों को देता नजर आया चैलेंज
वायरल वीडियो में एक ट्रांसजेंडर को हाथ में धारदार हथियार (चाकू) लेकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ट्रांसजेंडर न सिर्फ चाकू लहरा रहा/रही है, बल्कि लोगों को चुनौती देने जैसा व्यवहार भी कर रहा/रही है। वीडियो का बैकग्राउंड देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी पब्लिक प्लेस या मोहल्ले में शूट किया गया है।
शहर का ही वीडियो होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो रायपुर शहर के किसी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन कानूनन अपराध है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



