
Raipur: गोलबाजार थाना द्वारा आदतन बदमाश अयान खान पर बड़ी कार्रवाई
भयादोहन एवं मारपीट के मामले में गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीट खोली गई, गुंडा सूची में नाम दर्ज करने का प्रस्ताव
गोलबाजार थाना पुलिस ने आदतन एवं सक्रिय बदमाश अयान खान के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भयादोहन एवं मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी के लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने को देखते हुए उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है तथा गुंडा बदमाश सूची में नाम दर्ज करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को विधिवत प्रस्ताव भेजा गया है।
कई थानों में दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अयान खान एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। थाना गोलबाजार में उसके खिलाफ कुल 05 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनमें चोरी का एक मामला, देशी कट्टा लेकर आम लोगों में दहशत फैलाने का एक प्रकरण तथा मारपीट एवं अवैध वसूली के 03 मामले शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मारपीट का 01 प्रकरण, थाना पुरानी बस्ती में आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण तथा थाना गंज में लूट का 01 गंभीर मामला दर्ज है।

सार्वजनिक स्थलों पर दहशत फैलाने की प्रवृत्ति
आरोपी द्वारा लगातार अपराधों में लिप्त रहकर सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर शराब भट्टी एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भय का माहौल निर्मित करने, आम नागरिकों से जबरन वसूली करने एवं धमकी देने की प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रारंभ की है।
संक्षेप में वर्तमान प्रकरण
दिनांक 03.12.2025 को शास्त्री मार्केट स्थित शराब दुकान के सामने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना गोलबाजार में धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान दिनांक 18.01.2026 को आरोपी अयान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
अयान खान, पिता अब्दुल करीम उर्फ राजू सीडी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुराना चिरघर के पास, नया मटन मार्केट के पास, शास्त्री मार्केट, थाना गोलबाजार, रायपुर (छत्तीसगढ़)।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



