
Raipur: डीडी नगर में गौ तस्करी रोकने की कार्रवाई,13 मवेशी बरामद, वाहन चालक गिरफ्तार
गुप्त सूचना पर गौ रक्षकों ने चलाया संयुक्त अभियान
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में गौ रक्षकों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के इरादे से ले जाए जा रहे 13 मवेशियों को बरामद किया गया। यह कार्रवाई भैंस स्थान के पास की गई, जहां सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कदम उठाए। गौ रक्षक शिवम सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने पुलिस व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

आईचर वाहन में भरे थे 13 मवेशी, चालक को मौके पर पकड़ा
गौ रक्षक शिवम सिंह ठाकुर के अनुसार, उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि भैंस स्थान के पास से आईचर वाहन (HR 38A H2147) में बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और वाहन का पीछा किया। मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि चालक मवेशियों को रायपुर शहर के बाहर ले जाने की तैयारी में था।
पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की आगे की कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया और वाहन को जब्त कर डीडी नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
प्रशासन ने सराहा त्वरित कार्रवाई
स्थानीय प्रशासन ने गौ रक्षक टीम और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। अधिकारियों ने कहा कि मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



