
Raipur: फर्जी शेयर ब्रोकर ने 9.75 लाख रुपए उड़ाए
मुनाफे का झांसा देकर कई लोगों से कराई राशि जमा, दो माह बाद खुला धोखा
रायपुर। राजधानी में एक बार फिर फर्जी शेयर ब्रोकर बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। गोबरा नवापारा क्षेत्र के कई लोगों से एक अज्ञात ठग ने 9.75 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की है।
फोन कॉल कर बना शेयर ब्रोकर
पुलिस के अनुसार, वार्ड 9 निवासी कृष्ण कुमार जगने ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को उनके मोबाइल पर मोबाइल नंबर 7987336425 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को नुआमा स्टॉक ब्रोकर बताया और शेयर बाजार में निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच दिया।

दो माह तक मुनाफा नहीं मिला, तब हुआ शक
ठग की बातों में आकर कृष्ण कुमार समेत अन्य लोगों ने उसके द्वारा बताए गए बैंक खातों में कुल 9,75,000 रुपए जमा कर दिए। लेकिन बीते दो महीनों में न तो मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस हुआ। बार-बार संपर्क करने पर जब कॉल रिसीव नहीं हुआ, तब पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



