March 2, 2026
रायपुर: फेसबुक के जरिए ठगी और बलात्कार के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: फेसबुक के जरिए ठगी और बलात्कार के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug 7, 2025


रायपुर, 07 अगस्त 2025: थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने एक महीने से फरार बलात्कार के आरोपी जय प्रकाश बघेल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में की गई।


प्रकरण का विवरण:
पीड़िता ने 02 जुलाई 2025 को थाना पुरानी बस्ती में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी जय प्रकाश बघेल, जो बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के ढनढन का निवासी है, ने फेसबुक के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया। उसने खुद को पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद, उसने पैसे की जरूरत का बहाना बनाकर 25 जुलाई 2024 से 17 सितंबर 2024 के बीच फोनपे के जरिए पीड़िता से 3,57,040 रुपये लिए, जिसमें से केवल 22,000 रुपये लौटाए।
आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात को आगे बढ़ाने के लिए परिवार वालों से मुलाकात की और घरेलू समस्याओं का हवाला देकर पीड़िता से लगभग 1 लाख रुपये के सोने के गहने (चेन, लॉकेट, कान की बाली) उधार लिए। गहने वापस करने के वादे के बावजूद वह टालमटोल करता रहा। इसके अतिरिक्त, 17 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीड़िता को अपने भाठागांव स्थित फ्लैट में बुलाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस की कार्रवाई:
शिकायत के आधार पर थाना पुरानी बस्ती ने अपराध क्रमांक 254/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। सूचना मिली कि जय प्रकाश बघेल थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 379/25, धारा 318(4) बीएनएस के तहत 02 अगस्त 2025 को गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। इसके बाद, माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया गया। 06 अगस्त 2025 को आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix