
Raipur ई-रिक्शा विवाद ने लिया हिंसक रूप, मामूली टक्कर से शुरू हुआ झगड़ा पहुंचा मारपीट तक
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर, कई लोग घायल
रायपुर। राजधानी रायपुर के पार्वती नगर गुढियारी इलाके में बुधवार रात एक मामूली टक्कर का मामला देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। ई-रिक्शा और पैदल जा रहे परिवार के बीच हुए विवाद ने कुछ ही मिनटों में मारपीट और गाली-गलौज का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना रात 8 बजे के करीब की
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार, 6 नवंबर 2025 की रात करीब 8 बजे की है। पार्वती नगर निवासी कृष्णा साहू अपनी मां गंगा साहू और ढाई साल की बच्ची पाखी साहू के साथ दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर पैदल जा रहे थे। उसी दौरान सोहन किराना दुकान के पास एक ई-रिक्शा चालक राहुल गुप्ता गद्दों से भरी गाड़ी लेकर तेज रफ्तार में आया और कृष्णा साहू को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद
टक्कर लगने के बाद कृष्णा साहू ने ई-रिक्शा चालक को धीमी गति से चलाने की नसीहत दी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
दोनों पक्ष हुए घायल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पार्वती नगर थाने में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



