
Raigarh में Engineer युवती ने Hostel में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
दर्दनाक घटना से फैली सनसनी
रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 30 वर्षीय इंजीनियर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोनालिसा नायक, निवासी केउंझर जिला (ओडिशा) के रूप में हुई है। वह जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर पद पर कार्यरत थीं।

दोपहर के बाद हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ खाना खाया और कमरे में चली गईं। शाम करीब 5 बजे जब सहेली ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। स्टाफ की मदद से मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए—मोनालिसा का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही कोतरा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मृतका जिंदल प्लांट में इंजीनियर थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या की वजह जानने के लिए सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल और अन्य व्यक्तिगत सामान की भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



