
Raipur: इलेक्ट्रॉनिक फर्म के एकाउंटेंट पर 5.63 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
मौदहापारा थाना पुलिस ने एक इलेक्ट्रॉनिक फर्म के एकाउंटेंट के खिलाफ 5 लाख 63 हजार 390 रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर फर्म के बैंक खाते से रकम निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है।
फर्म संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
स्वर्णभूमि सोसायटी निवासी प्रवीण अग्रवाल (60) ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रवीण अग्रवाल एमजी रोड मौदहापारा स्थित अंबिका टावर में संचालित अंबिका इलेक्ट्रॉनिक प्रालि के संचालक हैं।

एकाउंटेंट पर गबन का आरोप
शिकायत के अनुसार, फर्म में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत देवाशीष मेहर ने 4 जुलाई 2024 से 1 सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में फर्म के बैंक खाते से कुल 5,63,390 रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए।
ऑडिट के दौरान हुआ खुलासा
बताया गया कि बैंक स्टेटमेंट और आंतरिक ऑडिट की जांच के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसके बाद फर्म संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मौदहापारा पुलिस ने आरोपी एकाउंटेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316-4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



