
Raipur: 80 लाख की हेरोइन बरामद, ऑपरेशन “निश्चय” में 9 ड्रग पैडलर गिरफ्तार
राजधानी में नशा तस्करों पर सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक
रायपुर। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर 9 ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लगभग 400 ग्राम हेरोइन (चिट्ठा) बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार, बाइक और मोबाइल समेत 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से केवल ड्रग्स ही नहीं, बल्कि उनके इस्तेमाल के लिए प्रयुक्त वाहनों और उपकरणों को भी जब्त किया है। कार्रवाई में—
- 01 हुंडई अल्काज़र कार
- 04 मोटरसाइकिल
- 10 मोबाइल फोन
जप्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 03 लाख रुपये आंकी गई है।
कई थाना क्षेत्रों में की गई संयुक्त कार्रवाई
यह कार्रवाई थाना कबीर नगर, आमानाका, सरस्वती नगर और आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सभी आरोपियों को विभिन्न जगहों से पकड़ा गया, जिनके बीच ड्रग सप्लाई की मजबूत कड़ी होने का संदेह है।
एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ **धारा 21(बी), 21(सी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



