February 1, 2026
Raipur में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का पर्दाफाश, कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Raipur में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का पर्दाफाश, कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Aug 21, 2025

बुधवार, 20 अगस्त 2025
रायपुर: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने वाले कुख्यात कंबोडिया गैंग के पांच सदस्यों को रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से की गई। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 


ऐसे करते थे ठगी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गैंग के सदस्य खुद को सीबीआई, आरबीआई या पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग जैसे झूठे मामलों का हवाला देकर पीड़ितों को डराया जाता। उन्हें 24 घंटे वीडियो कॉल पर रखकर मानसिक दबाव बनाया जाता और उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करवाए जाते।

पहली ठगी: 14 लाख रुपये की लूट
पुरानी बस्ती थाने में दर्ज एक शिकायत के मुताबिक, पीड़ित रामेश्वर प्रसाद देवांगन को आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया। मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें 24 घंटे वीडियो कॉल पर रखा गया। इस दौरान अलग-अलग खातों में 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए।

दूसरी ठगी: 88 लाख रुपये की चपत
इसी तरह, संतोष दाबडघाव को बेंगलुरु दूरसंचार विभाग और मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर ठगा गया। आरोपियों ने फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे 88 लाख रुपये हड़प लिए।

 


ऐसे हुआ खुलासा
ठगी की शिकायतों के बाद साइबर थाना और स्पेशल टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। 60 अधिकारियों की एक विशेष टीम को चार राज्यों में भेजा गया। जांच में पता चला कि ठगी की रकम को देश-विदेश में ट्रांसफर किया जा रहा था। इस आधार पर पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मनीष पाराशर (27) – गोकुलपुरी, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
अर्जुन सिंह (25) – हाथरस, उत्तर प्रदेश
राहुल मर्कड (40) – अहमदनगर, महाराष्ट्र
आकाश तुषरानी (33) – उल्हासनगर, थाने, महाराष्ट्र
लखन जाटव (36) – उज्जैन, मध्यप्रदेश

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix