
Raipur में डेयरी कर्मचारी की हत्या, शराब के नशे में हुआ विवाद बना जानलेवा
खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सनसनी, आरोपी हिरासत में
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
डेयरी संचालक ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस के अनुसार, साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू देर रात थाने पहुंचे और सूचना दी कि उनके डेयरी में काम करने वाले दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश धृतलहरे डेयरी में मौजूद नहीं हैं। जब उन्होंने कर्मचारियों के कमरे की जांच की तो वहां फर्श पर खून फैला हुआ मिला, जिससे किसी गंभीर घटना की आशंका जताई गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक युवक की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था, जो बाद में जानलेवा हमले में बदल गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



