
दिल्ली धमाके के बाद रायपुर में हाई अलर्ट
भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस सतर्क मोड पर
रायपुर। दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, बाजार और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग और चेकिंग
दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद रायपुर पुलिस ने शहर में गश्त और नाकेबंदी बढ़ा दी है। शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी
पुलिस ने गोलबाजार, पंडरी मार्केट, तेलीबांधा तालाब, नया रायपुर और सिटी मॉल जैसे स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की है। CCTV कैमरों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके
एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस को नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



