March 5, 2026
देह व्यापार के मुख्य आरोपी पिंटू जायसवाल गिरफ्तार, 2.5 साल बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

देह व्यापार के मुख्य आरोपी पिंटू जायसवाल गिरफ्तार, 2.5 साल बाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Dec 23, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस को देह व्यापार के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। 2.5 वर्ष से फरार चल रहे देह व्यापार के मुख्य आरोपी और द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के संचालक पिंटू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 311/23 के तहत धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट एवं 370 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज है।

स्पॉ सेंटर में रेड से हुआ था खुलासा
पुलिस के अनुसार, 24 जून 2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में छापेमारी की थी। रेड के दौरान स्पॉ सेंटर में देह व्यापार संचालित होने का खुलासा हुआ था।

मैनेजर और सहायक मैनेजर पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान स्पॉ सेंटर की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) और सहायक मैनेजर राकेश महानंद को मौके से गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से घटना से संबंधित दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे, जिनके जरिए पूरे नेटवर्क की जानकारी सामने आई थी।

मुख्य आरोपी लंबे समय से था फरार
रेड के बाद से ही स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। पुलिस इस पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप
इस गिरफ्तारी के बाद स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix