
Raipur: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अवैध शराब बिक्री के दो आरोपी गिरफ्तार, 26 लीटर से अधिक शराब बरामद
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या और ड्राय डे के अवसर पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए खमतराई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र के निर्देशन में थाना खमतराई की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में कुल 26 लीटर से अधिक देशी मशाला शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14,800 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सूर्या वायर के सामने पहली कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सूर्या वायर के सामने त्वरित घेराबंदी की। यहां 20 वर्षीय युवक राजेंद्र अहीर (पिता भगवान दास अहीर, निवासी ग्राम बीजापुर, थाना श्रेतगना, जिला मुंगेली) को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 81 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब बरामद हुई, जिसका कुल माप 14 लीटर 588 मिलीलीटर था। इसकी बाजार कीमत करीब 8,100 रुपये आंकी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 49/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
आरटीओ कार्यालय के सामने दूसरी छापेमारी
इसी दिन 26 जनवरी 2026 को आरटीओ कार्यालय के सामने डेरापारा रावाभाठा इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई की। यहां 26 वर्षीय श्याम सोनी उर्फ सुंदरु देवार (पिता स्व. जोगी देवार, निवासी रावाभाठा, आरटीओ कार्यालय के सामने डेरापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 67 पौवा देशी मदिरा मशाला शराब बरामद हुई, कुल माप 12 लीटर 060 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत 6,700 रुपये। इस मामले में भी अपराध क्रमांक 50/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



