
Raipur: सिविल लाइन क्षेत्र में युवक ने लहराया चाकू, लोगों में दहशत
वीडियो वायरल, स्थानीयों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बेहरा कॉलोनी में शनिवार को एक युवक द्वारा खुलेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

मैदान के पास युवक ने मचाया उत्पात
गुरु गोविंद सिंह वार्ड नंबर 29 स्थित बेहरा कॉलोनी मैदान के पास कुणाल नामक युवक ने हाथ में चाकू लेकर आसपास के लोगों को धमकाया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक नशे की हालत में लोगों के पास जाकर चाकू लहराते हुए डराने की कोशिश कर रहा है।
स्थानीयों ने जताई नाराज़गी, बढ़ाने की मांग की गश्त
घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बेहरा कॉलोनी और आसपास के वार्डों में गश्त बढ़ाई जाए तथा नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



