
Raipur में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में युवक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन बरामद
रायपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक को ग्राहक तलाशने के लिए इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक जब्त की।

13 अक्टूबर को हुई थी बाइक चोरी
जानकारी के अनुसार, बजरंगपुर निवासी देवक राम साहू (39) ने 25 अक्टूबर 2025 को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुरानी पैशन प्रो बाइक (CG04 KC 6005) को 13 अक्टूबर की सुबह 6 बजे से 10:30 बजे के बीच डोंगीतराई मोड़ के पास से अज्ञात चोर ले गया था। बाइक की कीमत लगभग ₹10,000 आंकी गई थी।
पुलिस ने पकड़ा, आगे की पूछताछ जारी
मुखबिर की सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा और चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पुलिस का कहना है कि इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



