March 4, 2026
Raipur: सिलतरा में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी, दीवार में छेद कर चोरों ने उड़ाए 57 स्मार्टफोन

Raipur: सिलतरा में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी, दीवार में छेद कर चोरों ने उड़ाए 57 स्मार्टफोन

Nov 30, 2025

दीवार में छेद कर अंदर घुसे चोर

रायपुर। सिलतरा में स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर दुकान की पिछली दीवार में गोलाकार छेद बनाकर अंदर घुसे और रैक में रखे कुल 57 एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दुकान मालिक शादी में गया था, तब दिया गया वारदात को अंजाम

दुकान संचालक हेमंत वर्मा ने बताया कि वह अपने बड़े भाई गजेन्द्र वर्मा के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित अटल व्यवसायिक परिसर कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाते हैं।
27 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे परिवार में शादी होने के कारण दोनों दुकान बंद कर दुर्ग चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और कई मोबाइल गायब थे।

पीछे से बड़ी दीवार तोड़कर चोरी

दुकान की जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने पीछे की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया। फिर व्यवस्थित तरीके से रैक में रखे दर्जनों मोबाइल फोन उठाकर भाग निकले। चोरी में शामिल आरोपी विभिन्न कंपनियों के कुल 57 मोबाइल ले गए।

पुलिस जांच में जुटी, FIR दर्ज

सूचना मिलते ही धरसींवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यापारी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

व्यापारी ने शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इस चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix